किसी भी लोन एप से इंस्टेंट लोन लेने से पहले यह जांच लेना आवश्यक है, कि वह आरबीआई एप्रूव्ड है या नहीं | डिजिटल लोन का चलन हम भारतियों के बीच तेज़ी से बढ़ा है और उतनी ही तेज़ी से बढ़े है धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले | हाल ही के समय में इन मामलों में अनेकों लोगो ने करोड़ो रुपये गँवाए है |
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे भारत में कौन से लोन एप भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा स्वीकृत है, और वो कौन से बेस्ट एप है जिनसे आप इंस्टेंट लोन का लाभ उठा सकते है | साथ ही आपको यह भी बताएँगे, कि फर्जी लोन एप से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए |
Instant Loan Apps क्या है?
आजकल तेज़ी से बढ़ते डिजिटल लेंडिंग के दौर में बहुत से ऐसे एप है, जो आपको बिना किसी पेपर वर्क के चुटकियों में पर्सनल लोन जारी कर देते है | इन्हें इंस्टेंट लोन एप कहा जाता है |
ये सभी लोन एप दरअसल NBFC यानि की नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी के तौर पर काम करते है | आपके द्वारा दिए दस्तावेजों के ज़रिए ये आपका क्रेडिट स्कोर देख सकते है और उसी आधार पर आपको इंस्टेंट लोन मुहैया कराते है |
क्यों ज़रूरी है सही एप की पहचान करना?
जैसे जैसे तेज़ी से डिजिटल लोन का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, वेसे वैसे लोन एप द्वारा धोखाधड़ी और आपराधिक गतिविधियों की शिकायते भी बढ़ती जा रही है | ऐसे में किसी भी एप का प्रयोग करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लेना भी ज़रूरी है |
हाल ही में लोन एप से जुडी दो तरह की शिकायतें देखि गयी है |
लोन एप से जुडी पहली शिकायतों में देखा गया है की लोन देते हुए नियम व शर्तों को छुपाया गया और दिए गए लोन पर भारी भरकम ब्याज़दर लगाईं गयी |
वहीँ दूसरी तरफ कुछ शिकायतों में फर्जी चीनी एप को पकड़ा गया जो लोन देने के बहाने लोगो का डाटा चुरा रहे थे, जिसके ज़रिए लोगो को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूले जा रहे थे |
Read More – 600 से भी ज्यादा Fake Loan Apps की पूरी लिस्ट
20 Best RBI Approved Loan Apps in India
दोस्तों यहाँ आपको इस वक़्त भारत में मौजूद 12 बेस्ट इंस्टेंट लोन एप के बारे में बताने जा रहे है | इस लिस्ट में हमने उन चुनिन्दा एप को शामिल किया है, जिनकी यूजर रेटिंग सबसे ज्यादा है तथा ये यूजर को लोन अवधि तथा ब्याजदर के सबसे अच्छे ऑफर देते है –
लोन एप | रेटिंग |
FlexSalary | 4.7 |
MoneyView | 4.6 |
Bueno finance | 4.6 |
CASHe | 4.6 |
Paytm | 4.6 |
SmartCoin | 4.5 |
Fibe | 4.5 |
Nira | 4.5 |
IDFC First Bank | 4.5 |
Prefr | 4.5 |
LoanFront | 4.5 |
ZestMoney | 4.5 |
FlexSalary
Registered NBFC – Vivifi India Finance Pvt Ltd
FlexSalary हैदराबाद स्थित फाइनेंस कंपनी का प्रोडक्ट है, जो अभी 2 लाख रु तक का इंस्टेंट लोन एप के ज़रिए प्रदान करता है, जो कि 10 से लेकर 36 महीने की अवधि के लिए होते है | इसके लिए यूजर को अधिकतम सालाना 36% तक का ब्याज़ चुकाना होता है |
MoneyView
Registered NBFC –
MoneyView का हेड ऑफिस बेंगलोर में स्थित है | इस एप के ज़रिए 10,000 से लेकर 5,00,000 रु तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है | जिसके लिए 16% से लेकर 39% तक ब्याज़ देना होता है | लोन की अवधि 3 महीनो से 5 साल तक की है |
Bueno Loan
Registered NBFC – Bueno Gig Credit Building Technologies Pvt Ltd
Bueno Loan गुरुग्रं स्थित कंपनी का एक प्रोडक्ट है | छोटी ज़रूरत के लिए यह एक अच्छा एप है, जिस पर 10,000 तक का पर्सनल लोन 24 महीने तक की अवधि के लिए मिल जाता है | कंपनी इसके लिए आपसे 20% से 43% तक ब्याज़ लेती है |
CASHe
Registered NBFC – Bhanix Finance and Investment Ltd
CASHe यूजर को 1000 रु से लेकर 4,00,000 रु तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन देता है | यूजर इसे 18 महीने कि अवधि के लिए ले सकते है | इसके लिए आपको 2.5% प्रति महीने की दर से ब्याज़ देना होता है |
Paytm
Registered NBFC – Paytm Payment Services Limited
One97 Communication के अंतर्गत आने वाला paytm आपको 3 महीने से लेकर 60 महीने तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है | इससे 25 लाख रु तक का लोन लिया जा सकता है, जिसके लिए वर्तमान ब्याजदर 10.5% से लेकर 48% सालाना तक है |
SmartCoin
Registered NBFC – SmartCoin Financials Pvt. Ltd
बेंगलोर स्थित कंपनी आपको 70,000 रु तक का इंस्टेंट लोन ऑफर करती है, जिसकी अवधि 91 दिन लेकर 270 दिनों की है | SmartCoin कि ब्याजदर न्यूनतम 20% और अधिकतम 36% है |
Fibe
Registered NBFC – Social Worth Technologies Pvt. Ltd.
पुणे स्थित यह कंपनी 5 लाख रु तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन ऑफर करती है | ब्याजदर न्यूनतम 12% से अधिकतम 30% है जो कि 3 महीनो से लेकर 36 महीने की अवधि के लिए लिया जा सकता है |
Nira
Registered NBFC – RoC-Bangalore
बेंगलोर स्थित कंपनी Nira अधिकतम 1,00,000 रु तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन देती है | लोन की अवधि 90 दिनों से लेकर 24 महीने की है, जबकि ब्याजदर अधिकतम 36% है |
IDFC First Bank
Registered NBFC – IDFC First Bank
IDFC एक बैंकिंग इंस्टिट्यूट है, ये 12% से 24% की ब्याजदर पर 40 लाख तक का लोन ऑफर करता है | लोन कि अवधि अधिकतम 60 महीनो की है |
Prefr
Registered NBFC – Infocredit Services Private Limited
Prefr का हेड ऑफिस हैदरबाद तेलंगाना में स्थित है | यह 15 से 43% की ब्याजदर पर अधिकतम 3 लाख रु तक का लोन ऑफर करता है | लोन की अवधि 61 दिनों से 24 महीने तक की है |
LoanFront
Registered NBFC – Vaibhav Vyapaar Private Limited
बेंगलोर बेस्ड यह कंपनी 2 लाख रु तक का लोन ऑफर करती है | 3 से 24 महीने की अवधि के इस लोन के लिए अधिकतम ब्याजदर 35.95% की है |
ZestMoney
Registered NBFC – Camden Town Technologies Pvt Ltd
बेंगलोर बेस्ड Zestmoney 10 लाख रु तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन ऑफर करती है | 3 महीने से लेकर 36 महीने तक की अवधि के इस लोन के लिए अधिकतम 36% तक की ब्याजदर लागू होती है |
RBI रजिस्टर्ड लोन एप की पूरी लिस्ट
- Fedfina loans
- PayRupik
- Planet by L&T Finance
- loanFront
- RapidPaisa
- fairMoney
- Pay with ring
- RapidRupee
- Prefr
- Pocketly
- Mystro loans & Neo Banking App
- Kissht
- InstaMoney Personal Loan
- IndusMobile
- Indialends
- FastCash Loan
- DigiMoney
- CreditScore, creditCard, loan
- Bueno Loans
- Bajaj Markets
- mPokket
- CASHe
- Early salary
- IBL finance
- Large Taka
- Kreditzy
- NAVI
- Paytm
- True Caller
- True balance
- Avail Finance
- Mobikwik
- HomeCredit
- IDFC First bank
- Nira
- PaySense
- LoanTap
- KreditBee
- Fullerton India
- LazyPay
- Bueno finance
- CashBean
- Fatakpay
- PayMe India
- Dhani
- MoneyTap
- FlexSalary
- ZestMoney
- StashFin
- SmartCoin
- Bajaj finserv
- MoneyView
एप द्वारा लोन की पात्रता
एप द्वारा लोन लेने के लिए आपको नीचे दी गयी पात्रता को पूरा करना होता है –
- इसके लिए आपको भारत का नागरिक होना चाहिए
- 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष के बीच की आयु होनी चाहिए
- आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए
- इंटरनेट बैंकिंग के साथ एक बैंक अकाउंट होना चाहिए
- आपके पास ज़रूरी KYC डाक्यूमेंट्स होने चाहिए
आवश्यक दस्तावेज़ और प्रक्रिया
लोन एप से डिजिटल लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले एप पर रजिस्टर करना होता है | जिसके बाद एप पर KYC प्रक्रिया को पूरा कर आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते है |
KYC प्रक्रिया के लिए आपको नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स की ज़रूरत पड़ती है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट
- सेल्फी
धोखाधड़ी की स्थिति में शिकायत
डिजिटल लेंडिंग के मामलों में बढ़ती धोखाधड़ी को देखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक के 23 दिसंबर 2020 के नोटिफिकेशन में साफ़ किया गया की सिर्फ वही एप या प्लेटफार्म डिजिटल लोन जारी कर सकते है, जो आरबीआई के साथ बैंक या NBFC के तौर पर रजिस्टर्ड है |
किसी भी एप या प्लेटफार्म को अपने रजिस्टर्ड बैंक या NBFC का नाम प्रदर्शित करना ज़रूरी है, साथ ही आप रजिस्टर्ड NBFC की जानकारी सीधे आरबीआई की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते है | वहीँ यूजर किसी भी धोखाधड़ी की सूरत में आरबीआई द्वारा लांच किये गए Sachet Portal पर ऑनलाइन कंप्लेंट दाखिल कर सकते है |
Sachet Portal पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे
फर्जी चीनी लोन एप की लिस्ट
हाल ही में अवैध रूप से संचालित लोन एप के द्वारा मनमानी ब्याजदर वसूलने के साथ ही यूजर का डाटा चोरी करना और उससे साइबर ठगी और ब्लैकमैलिंग जैसे मामले भी सामने आये है | जिसके बाद करीब 15 चीनी एप पर सरकार ने कार्यवाही की है |
हालांकि यह एप अब भारत में बन हो चुके है, लेकिन फिर भी आप किसी भी थर्ड पार्टी एक स्टोर से इन्हें डाउनलोड करने से बचे | इन एप की लिस्ट नीचे दी गयी है –
RupeeGo | RupeeHere | LoanU |
QuickRupee | Punch Money | Grand loan |
Dream Loan | CashMO | Rupee MO |
Credit Loan | Lendkar | rockON |
HopeLoan | LendNow | Cashfull |
उम्मीद है यह लेख पढने के बाद आपको आरबीआई एप्रूव्ड लोन एप की सारी जानकारी मिल गयी होगी और आप सुरक्षित रूप से हैसल फ्री लोन हासिल कर सकेंगे | यदि इस लेख से आपको किसी भी तरह की मदद मिली हो तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालो के साथ ज़रूर शेयर करे | धन्यवाद!
1 thought on “[2023] 12 बेस्ट आरबीआई स्वीकृत लोन एप | RBI Approved Loan Apps In India”